इटावा औरैया, अगस्त 5 -- इटावा। भाजपा की जिला संगठन प्रभारी कमलावती सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी का महाभियान है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में उन्होंने कहा अभियान के दौरान शहीद स्मारकों एवं स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान एवं कार्यालय पर राष्ट्रध्वज फहराने के लिए जनजागरण करें। पूर्व जिला महामंत्री औरैया शिवसिंह भारती ने अभियान की वर्तमान प्रगति का मूल्यांकन करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता तक डिजि...