हर घर तिरंगा के तहत काव्य प्रतियोगिता आयोजित
गोरखपुर, अगस्त 13 -- गोरखपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सभागार में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नर्सिंग छात्रा अभिलाषा ने प्रथम और फार्मेसी छात्रा शिवांगी यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से तिरंगे की आन, बान और शान, देश की एकता, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. रीता सिंह और डॉ. राजकुमार ने किया। इस दौरान डॉ. रोमा सरकार, डॉ. राजेश राय और डॉ. पीएन सिंह मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के साथ उनमें राष्ट्रप्रेम, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.