हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी भाजपा
धनबाद, अगस्त 4 -- भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर द्वारा चलाए जा रहे संगठनात्मक व राष्ट्रव्यापी अभियानों को सफल बनाने के लिए सोमवार को झरिया स्थित बिहार बिल्डिंग कार्यालय में बैठक हुई। महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य रूप से झरिया विधायक रागिनी सिंह उपस्थित रहीं। 4 व 5 अगस्त को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कलश वंदन यात्रा, 10 से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा अभियान' व तिरंगा यात्रा तथा 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' को भव्य बनाने की रणनीति तैयार की गई। मंडल और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय कर जनभागीदारी पर बल दिया गया। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की तैयारियां तेज विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि भाजपा राष्ट्र सेवा का संकल्प लेकर कार्य करने वाला संगठन है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.