अल्मोड़ा, अगस्त 9 -- सीएस सनवाल, स्याल्दे। पीजी कॉलेज का उच्च शिक्षा निदेशक डॉ वीएन खाली ने निरीक्षण किया। महाविद्यालय में सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान विद्यार्थियों और प्राध्यापकों के साथ बेहतर पठन-पाठन व सफल कैरियर के लिए संवाद किया। बेहतर कैरियर के लिए मनोयोग से नियमित अध्ययन, समय का सदपयोग, अनुशासन की अपील की। साथ ही हर घर तिरंगा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां प्राचार्य डॉ निर्मला लोहनी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...