एटा, अगस्त 5 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने के लिए हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा अभियान की शुरूआत हो रही है। इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को भाजपा बैठक का आयोजन हुआ। जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अस्मिता और गौरव का प्रतीक है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 11 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले इस जन-आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लें और हर नागरिक को इससे जोड़ें। ​भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि जिले के प्रत्येक मंडल, वार्ड और गांव तक तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, गौरव की भावना लोगों में हुई सशक्त इस यात्रा में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की अग्रणी भूमिका रहेगी। अभियान ...