हर घर तिरंगा अभियान सफल बनाने के लिए तीन चरणों में होगा आयोजन
मऊ, अगस्त 6 -- मऊ, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी विवेक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के सफल आयोजन के संबंध में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, स्वतंत्रता दिवस एवं हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को विभागवार दायित्व सौंपे। अभियान को तीन चरणों में सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण (06 से 08 अगस्त) के अंतर्गत विद्यालयों की दीवारों एवं सूचना पट्टों को तिरंगा आधारित कलाकृतियों से सजाने, शैक्षणिक संस्थानों में हर घर तिरंगा प्रदर्शनी आयोजित करने, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर प्रदर्शनी लगाने, स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े शहीद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.