बुलंदशहर, अगस्त 4 -- भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी बसंत त्यागी रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने संचालन अभियान के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री दीपक दुल्हेरा ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी बसंत त्यागी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशवासियों के मन में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को सशक्त करने वाला जनआंदोलन बन चुका है। राष्ट्रीय ध्वज केवल भारत की पहचान नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों के त्याग, बलिदान और गौरव का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान को बू...