देहरादून, अगस्त 14 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवारको गढ़ी कैंट में मसूरी विधानसभा के शहीद दुर्गा मल्ल मंडल द्वारा आयोजित 'हर घर तिरंगा अभियान' के अंतर्गत तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया और यात्रा का नेतृत्व किया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा यात्रा के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शहीद स्मारक पहुंचकर देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हर घर तिरंगा अभियान में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे गौरव, स्वाभिमान और...