हर घर तिरंगा अभियान में विभिन्न स्कूलों ने निकाली तिरंगा यात्रा
मेरठ, अगस्त 14 -- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत क्षेत्र में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए। जसड़ स्थित पीएम श्री विद्यालय और भूनी स्थित कदम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देशप्रेम का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से माहौल गूंज उठा। प्रधान हाजी अफजाल, ग्राम सचिव कुलदीप सिंह, प्रधानाचार्य कवरजीत सिंह, इकबाल, भीकन और विकास कुमार आदि रहे। भूनी चौराहा स्थित कदम पब्लिक स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा यात्रा निकाली। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रविंद्र सिंह भंडारी, प्रधानाचार्या डॉ. पारुल चौधरी, एनसीसी अधिकारी गीता फोगाट, अकांश त्यागी, नवजोत सिद्धू, गौरव कुमार, शिवम दहिया, अभिषेक गुप्ता और आदित्य चिकारा रहे। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.