लखनऊ, अगस्त 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। 'हर घर तिरंगा' अभियान में यूपी को देश में पहला स्थान दिलाने के लिए प्रदेश भर में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को इसके लिए व्यापक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदेश में 5 करोड़ घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान तथा देश के गौरवशाली इतिहास से जन-जन को जोड़ने का व्यापक जनआंदोलन है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: गोरखपुर की तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे सीएम योगी इस अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाय...