देवघर, अगस्त 14 -- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रूपा केसरी के नेतृत्व में "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत तिरंगा वितरण कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय राम मंदिर रोड, वार्ड संख्या 29 में किया गया। इस दौरान क्षेत्र के प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाया गया, ताकि आगामी स्वतंत्रता दिवस पर हर घर पर तिरंगा लहराकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया जा सके। रूपा केसरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे "हर घर तिरंगा" अभियान में लोग उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है, और इसे हर घर पर फहराना न केवल राष्ट्र के प्रति सम्मान प्रकट करना है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की प्रेरणा देना भी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार का स्वतंत्रता दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.