हर घर तिरंगा अभियान में निकाली साइकिल रैली
भागलपुर, अगस्त 11 -- सहरसा से नीरज की रिपोर्ट हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को समाहरणालय परिसर से साइकिल रैली का आयोजन किया गया ।मौके पर डीएम दीपेश कुमार, एडीएम निशांत, डीडीसी गौरव कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि नौ से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत कई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।14 अगस्त को जिले के प्रभारी सह शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। वंदे मातरम गायन किया गया ।साइकिल रैली स्काउट एंड गाइड के सहयोग से आयोजित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.