भभुआ, अगस्त 12 -- हर घर तिरंगा अभियान में देशभक्ति के रंग में रंगे स्कूल तिरंगा लेकर पोषक क्षेत्र में निकले बच्चे, घर-घर झंडा लगाने का किया आह्वान भेकास, कूड़ासन, मोकरी व पुरानी कोट समेत कई स्कूलों में हुए विविध कार्यक्रम भभुआ, नगर संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र कैमूर जिले के विद्यालयों में 'हर घर तिरंगा अभियान-2026' को लेकर देशभक्ति का माहौल बना हुआ है। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान में देशभक्ति के रंग में रंगे स्कूलकार्यक्रम की शुरुआत शिक्षा विभाग के निर्देश पर जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर जागरूकता रैली निकाली और लोगों से हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की। बच्चों ने लोगों से कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों को तिरंगे से सजाएं और पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रं...