हर घर तिरंगा अभियान में गूंजे देशभक्ति के स्वर, सैकड़ों बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली
मुरादाबाद, अगस्त 13 -- बेसिक शिक्षा विभाग मुरादाबाद द्वारा 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत गुरुवार को भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ पंचायत भवन, मुरादाबाद से हुआ। हाथों में तिरंगा लिए स्कूली बच्चों, शिक्षकों एवं विभागीय अधिकारियों की रैली गुरहट्टी होते हुए कंपोजिट विद्यालय दांग पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली का नेतृत्व करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह ने कहा कि तिरंगा केवल देश का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि हमारे गौरव, एकता और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। बच्चों के उत्साह और तिरंगे की शान से शहर की सड़कें राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग उठीं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा कोचस, देशभक्ति के रंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.