हर घर तिरंगा अभियान पीएम नरेंद्र मोदी का सपना: जसवंत सैनी
बागपत, अगस्त 13 -- बागपत। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को बागपत शहर में जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें बडी संख्या में लोग शामिल रहे। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। यात्रा राष्ट्रवंदना चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है, जिसे देशभर में साकार किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा जिला पंचायत कार्यालय से प्रारंभ होकर कोर्ट रोड, सराफा बाजार, गांधी बाजार, शौकत मार्केट से होते हुए राष्ट्र वंदना चौक पर सम्पन्न हुई। डीजे पर देशभक्ति के गीतों पर झूमते हुए राष्ट्र वंदना चौक पर शहीदों की मूर्ति पर माल्यार्पण व नमन कर पुष्प अर्पित किए गए। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: कालसी में भाजपा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.