कटिहार, अगस्त 13 -- समेली,एक संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस एवं वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रखंड के सभी विद्यालयों में छात्रों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को लेकर विद्यालय के पोषक क्षेत्रों में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय मलहरिया ,डूमर, छोहार, विष्णूचक, चकला खैरा, नवाबगंज ,धर्मपुर गांधी उच्च विद्यालय कृष्ण नगर आदि विद्यालयों में प्रधानाध्यापक मृत्युंजय, चंद्रशेखर आचार्य, गजेंद्र कुमार ;केशव कुमार, विभूतिभूषण के नेतृत्व में छात्रों द्वारा प्रभात फेरी के माध्यम से हर घर तिरंगा को लेकर स्वतंत्रता दिवस के महत्व, राष्ट्रध्वज का सम्मान और हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- अररिया : तिरंगा यात्रा में लोगों ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का दिया संदेश ...