बेगुसराय, अगस्त 7 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस को भव्य और देशभक्तिपूर्ण तरीके से मनाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास अधिकारी की अखिलेश्वर कुमार अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई पंचायतों के मुखिया, वार्ड सदस्य, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका, शिक्षक और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सहरसा: 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियानबैठक में चर्चा बीडीओ ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश पर इस वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा। 13 से 17 अगस्त तक प्रखंड के सभी पंचायतों के प्रत्येक घरों तिरंगा फहराया जाएगा। बैठक में बीडीओ ने सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को तिरंगा खरीदने और उस...