हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यशाला संपन्न
चंदौली, अगस्त 7 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी मंडल चकिया की ओर से गुरुवार को नगर स्थित आदित्य पुस्तकालय में मंडल स्तरीय कार्यशाला एवं मासिक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद संगठन की आगामी गतिविधियों एवं अभियान की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य अतिथि एवं मंडल प्रभारी राकेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं बल्कि देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन जन तक पहुंचाने का माध्यम है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर बैठक में बनी रणनीति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.