हर घर तिरंगा अभियान को मिली नई उड़ान
अलीगढ़, अगस्त 5 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले 'हर घर तिरंगा-अभियान' को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिले में व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं। डीएम अविनाश कुमार ने कलैक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को बैठक कर तिरंगा झण्डों के निर्माण एवं अन्य कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत समीक्षा की। बैठक का संचालन करते हुए सीडीओ योगेन्द्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों को 2 लाख 86 हजार एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूहों को 2 लाख 88 हजार राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने का लक्ष्य सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि जिले में 144 सिलाई केंद्रों पर अब तक 44 हजार से अधिक झण्डे बन गये हैं, निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल एक ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.