रुद्रपुर, अगस्त 4 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को जिला कार्यालय रुद्रपुर में 'हर घर तिरंगा' अभियान के सफल संचालन को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ। जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। सह प्रभारी साकेत अग्रवाल ने अभियान की कार्ययोजना और संगठनात्मक जिम्मेदारियों की जानकारी दी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'हर घर तिरंगा' अभियान राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करने वाला जन अभियान बन चुका है। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचा...