हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
देहरादून, अगस्त 5 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा के शहीद दुर्गा मल्ल मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 11 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले 'हर घर तिरंगा' और 'तिरंगा यात्रा' अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ 'हर घर तिरंगा' अभियान आज जन आंदोलन का रूप ले चुका है और इससे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व गौरव की भावना मजबूत हुई है। यह भी पढ़ें- Noida News: हर घर तिरंगा अभियान के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.