औरैया, अगस्त 4 -- भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने की, जबकि मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी आनंद सिंह रहे। वक्ताओं ने अभियान को जन-जन का आंदोलन बनाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि आनंद सिंह ने कहा कि 10 से 14 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता अधिक से अधिक घरों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रध्वज फहराना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा और मंडल स्तर पर तिरंगा यात्राएं निकाली जाएं, जिनमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता हो। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का संकल्प साथ ही महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों म...