हर घर तिरंगा अभियान के लिए आवेदन मांगे
गाज़ियाबाद, जुलाई 29 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। जिला नगरीय विकास अभिकरण परियोजना अधिकारी ने बताया कि शासन ने हर घर तिरंगा आयोजन के लिए नगर निगम और निकायों में झंडों वितरण का लक्ष्य रखा है। नगरीय निकायों को डूडा से समन्वय कर झंडा लेने के निर्देश दिए गए हैं। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गाजियाबाद के गठित शहरी क्षेत्र के इच्छुक स्वयं सहायता समूह निर्धारित मानकों के अनुसार झंडा तैयार करने के लिए आवेदन पत्र डूडा कार्यालय में दिनांक 31 जुलाई तक दे सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.