हाथरस, अगस्त 9 -- सादाबाद संवाददाता। शासन के दिशा-निर्देशों के क्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मीरपुर, विकासखंड सादाबाद में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व 'हर घर तिरंगा' एवं 'घर-घर तिरंगा' अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश दिया।विद्यालय में राष्ट्रीय ध्वज के साथ छात्र-छात्राओं को 'हर घर तिरंगा' अभियान के प्रति जागरूक किया गया। सभी से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और इसे सफल बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार, अमरीश अग्रवाल एवं चारुल गर्ग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आजादी का महोत्सव शुरू, आज...