हर घर तिरंगा अभियान के तहत मारवाड़ी कॉलेज से निकला तिरंगा यात्रा
किशनगंज, अगस्त 14 -- किशनगंज। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह आयोजन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. संजीव कुमार के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आम नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके पीछे हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का अमूल्य त्याग और बलिदान जुड़ा हुआ है। एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कसीम अख्तर ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं और नागरिकों को देश की एकता, अखंडता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना है। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.