पाकुड़, अगस्त 13 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखण्ड मुख्यालय में गुरुवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी की शुरुआत भाजपा कार्यालय से हुई, जो पाकुड़िया मुख्य बाजार होते हुए पूरे गांव का भ्रमण कर लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा देशभक्ति की भावना को मजबूत करने की अपील की। यह भी पढ़ें- भारत माता की जय के नारों से गूंजी तीर्थनगरीकार्यक्रम का नेतृत्व कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू, पाकुड़िया मंडल अध्यक्ष संजीव भगत एवं किसान मोर्चा अध्यक्ष हृदयानंद भगत ने किया। भाजपा जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू ने कहा कि देश इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ मनाएगा। उन्होंने कहा कि हर...