लखीसराय, अगस्त 13 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। भारत सरकार के "हर घर तिरंगा-2026" अभियान के तहत जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों की पंचायतों में तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी, झंडा वितरण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को मजबूत करना और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है। यह भी पढ़ें- Jamui News: 'हर घर तिरंगा अभियान - 2026 के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहरकार्यक्रम आयोजन अभियान के तहत लखीसराय, हलसी, सूर्यगढ़ा, रामगढ़ चौक सहित विभिन्न प्रखंडों की पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित हुए। बिल्लो, अमहरा, बालगुदर, उच्च माध्यमिक विद्यालय महेशपुर समेत कई स्थानों पर ग्र...