पूर्णिया, अगस्त 14 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान के तहत निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से साइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला खेल भवन (कार्यालय) मरंगा से शुरू हुई यह यात्रा अंचित साह उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल तिरंगा यात्रा को रवाना किया। यात्रा में बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोग शामिल हुए। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : साइकिल तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई साइकिल तिरंगा यात्रा में अपर समाहर्ता विधि-व्यवस्था राजकुमार गुप्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर अनु...