हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा यात्रा
पूर्णिया, अगस्त 13 -- केनगर, एक संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत बुधवार को केनगर प्रखंड प्रशासन के तत्वावधान में प्रखंड मुख्यालय से भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। बीडीओ मनिष कुमार के नेतृत्व में निकली रैली में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मियों, स्कूली बच्चों एवं स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली में बीपीआरओ चंद्रदेव प्रसाद सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारी व कर्मी, केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी एवं पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि विद्यासागर मंडल समेत सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा मंडल अध्यक्ष आदर्श कुमार उर्फ गोलू एवं समिति सदस्य रविंद्र यादव सहित अन्य लोग भी रैली में मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान प्रखंड मुख्यालय से थाना तक का क्षेत्र भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.