हर घर तक पहुंचेंगे प्रगणक, एक भी परिवार छूटा तो होगी जवाबदेही
औरैया, सितम्बर 6 -- औरैया, संवाददाता। जनगणना-2027 के दूसरे चरण में जिले का कोई मकान और परिवार गणना से छूट न जाए, इसके लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। प्रगणकों को घर-घर पहुंचकर निर्धारित प्रश्नावली के आधार पर जानकारी जुटानी होगी। इसके लिए पहले प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा और इसके बाद क्षेत्रवार जिम्मेदारी तय की जाएगी। रविवार को कलक्ट्रेट के मानस सभागार में जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने जनपद स्तरीय समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की।जनगणना के दूसरे चरण में परिवारों से निर्धारित बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जानी है। बैठक में तय किया गया कि काम शुरू होने से पहले इसमें लगाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रश्नावली तथा दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी दी जाए। प्रशिक्षण के बाद प्रगणकों को क्षेत्र आवंटित किए जाएंगे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.