बलरामपुर, फरवरी 23 -- बलरामपुर संवाददाता। जिले में 'हर घर नल से जल' योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का अभियान तेज हो गया है। प्रशासन का दावा है कि बजट उपलब्ध होते ही शेष परियोजनाओं को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। उप्र जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता की मानें तक जिले में स्वीकृत 629 पेयजल योजनाओं पर युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार फेज-2 के तहत स्वीकृत 199 योजनाओं में से 145 का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 123 योजनाओं में नियमित जलापूर्ति शुरू कर दी गई है। शेष परियोजनाएं 80 से 90 प्रतिशत तक पूरी हो चुकी हैं। कई गांवों में घर-घर नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ पानी पहुंचना प्रारंभ हो गया है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। फेज-3 में भी प्रगति संतोषजनक है। कुल 430 योजनाओं में से 183 पूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.