आगरा, अप्रैल 6 -- तीर्थ नगरी सोरों में सरकार की हर घर जल पेयजल योजना लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। सड़कों पर पाइप लाइन लीकेज होने के बाद कार्यदायी संस्था के मजदूर गड्ढे भरना ही भूल जा रहे हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढों की वजह से वाहन चालकों को दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बारिश के बाद गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से और भी खतरनाक बन जाती है। रविवार को सोरों के कटरा बाजार की गली रामलाल में सड़क किनारे पाइप लाइन लीकेज की मरम्मत करने के लिए खोदे गए गड्ढे तीन दिन बाद भी नहीं भरे गए हैं। कार्यदायी संस्था ने शहर में पाइप लाइन डालने के बाद घरों पर कनेक्शन भी कर दिए हैं। इस पाइप लाइन में पानी का ट्रायल होने की वजह से लीकेज हो जा रहा है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। वाहन चालक चार पहिया वाहन बहुत ही सावधानी से गड्ढों से बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.