गाजीपुर, मार्च 11 -- गाजीपुर। जिले के शहरी क्षेत्रों में अब हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की तैयारी शुरू हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हर घर जल योजना की तर्ज पर नगर निकायों में "हर घर नल योजना 2.0" लागू करने के लिए जल निगम (शहरी) ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। योजना के तहत जिले की दो नगर पालिकाओं और एक नगर पंचायत में नई पाइपलाइन बिछाकर घर-घर नल कनेक्शन दिए जाएंगे। प्रस्ताव के अनुसार मुहम्मदाबाद, जमानियां नगर पालिका और सादात नगर पंचायत में यह कार्य कराया जाएगा। इन क्षेत्रों में वर्तमान जलापूर्ति व्यवस्था पर्याप्त नहीं है, जिससे लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ता है। नई योजना के तहत आधुनिक पाइपलाइन नेटवर्क, ओवरहेड टैंक और शुद्धिकरण व्यवस्था विकसित की जाएगी, ताकि नागरिकों को नियमित और स्वच्छ जल उपलब्ध हो सके।जल निगम (शहरी) ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.