हर घर जल योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा कि नहीं जांच करायें
सराईकेला, अप्रैल 9 -- सरायकेला, संवाददाता। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने क्षेत्र में बढ़ती गर्मी और संभावित पेयजल संकट को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने उपायुक्त को निर्देश दिया है कि मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति कर सभी प्रखंडों में जांच कराएं। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है या नहीं। यदि जल आपूर्ति या पाइपलाइन बिछाने के काम में किसी भी स्तर पर अनियमितता पाई गई या योजना में देर हुई, तो संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।दिशा की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि जनता को पानी की समस्या न हो, इसके लिए केंद्र सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने गर्मी को देखते हुए अधिकारियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.