चित्रकूट, अप्रैल 10 -- चित्रकूट। एडीएम नमामि गंगे स्वप्निल कुमार ने जल जीवन मिशन के कार्यों की बैठक कर समीक्षा की। रैपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना में निर्धारित 68 ग्रामों के सापेक्ष 61 ग्रामों में नियमित जलापूर्ति की स्थिति पाई गई। जिस पर एडीएम ने फर्म के प्रोजेक्ट मैनेजर को कड़ी फटकार लगाई। निर्देश दिए कि अवशेष सात गांवों में आगामी 30 अप्रैल तक कार्य पूर्ण कराकर हर हालत में जलापूर्ति चालू की जाए। चांदी बांगर ग्राम समूह पेयजल योजना से 286 ग्रामों में जलापूर्ति की जानी है। इसमें मौजूदा समय पर 177 ग्रामों में नियमित जलापूर्ति हो रही है। एडीएम ने निर्देश दिए कि समस्त कार्यों को हर हालत में 30 जून तक पूरा किया जाए। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सिलौटा मुस्तकिल ग्राम समूह पेयजल योजना में 59 ग्रामों के सापेक्ष 58 ग्रामों में जलापूर्ति हो रही है...