हर घर जल घोषित हो चुके गांवों को सर्टिफिकेट दें डीसी
रांची, अगस्त 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि वे हर घर जल घोषित हो चुके गांवों को ग्रामसभा के माध्यम से हर घल जल का सर्टिफिकेट देने का कार्य पूरा करें। उन्होंने बीते जुलाई माह में सभी उपायुक्तों को पत्र भेजकर जल जीवन मिशन 2.0 के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया है। पत्र में उन्होंने बताया है कि राज्य के 29,404 में से 7,104 गांव शत-प्रतिशत घरेलू नल कनेक्शन से आच्छादित हैं। इनमें से 4,947 गांव हर घर जल घोषित हो चुके हैं, पर सिर्फ 3,265 गांवों को ही ग्रामसभा के माध्यम से हर घर जल सर्टिफिकेट मिला है। उन्होंने निर्देश दिया है कि शेष 1,682 गांवों में अभियान चलाकर यह कार्य पूरा करें। बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट ने जल जीवन मिशन की अवधि दिसंबर 2028 तक बढ़ा दी है। इसके लिए बीते 2 ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.