संभल, सितम्बर 27 -- जिले में संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर अक्तूबर में स्वास्थ्य विभाग बड़े स्तर पर अभियान चलाएगा। एक से 31 अक्तूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 12 से 31 अक्तूबर तक दस्तक अभियान चलेगा। इस दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर रोगों के लक्षण वाले लोगों की पहचान करने के साथ उनकी जानकारी डिजिटल पोर्टल पर दर्ज करेंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक ने बताया कि दस्तक अभियान में बुखार, डेंगू, इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस, क्षय रोग, कुष्ठ, फाइलेरिया और कालाजार जैसे रोगों के संभावित मरीजों की तलाश की जाएगी। कुपोषित बच्चों को भी चिह्नित कर सूची तैयार की जाएगी। संदिग्ध मरीजों का नाम, पता और मोबाइल नंबर समेत विवरण ई-कवच पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा, जिससे जांच और उपचार की निगरानी हो सके। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मनोज चौ...