कोडरमा, मई 16 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के सफल संचालन एवं आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर से जागरुकता रथ को बीडीओ गौतम कुमार ने रवाना किया। इस दौरान लोगों को जनगणना में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करते हुए संदेश दिया गया चलिए निभाएं अपनी जिम्मेदारी, जनगणना में दें भागीदारी तथा हर घर की होगी सही पहचान, जनगणना से बनेगा मजबूत हिंदुस्तान। कार्यक्रम में सहायक चार्ज पदाधिकारी विपिन कुमार, जनगणना कार्य में संलग्न अशोक कुमार गुप्ता, जनगणना सुपरवाइजर, पंचायत सचिव समेत प्रखंड, अंचल एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय के पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। बताया गया कि जागरूकता रथ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों का भ्रमण कर लोगों को जनगणना 2027 के प्रथम चरण, स्व-जनगणना (सेल्फ ...