मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग) मुजफ्फरपुर की ओर से सोमवार को राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण-2026 के लिए दो दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शहर के मझौलिया रोड स्थित एक होटल में संपन्न हुआ।मालूम हो कि इस राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण की अवधि अप्रैल-2026 से मार्च-2027 तक निर्धारित किया हुआ है। शिविर का उ‌द्घाटन उपनिदेशक शुभम त्रिपाठी ने किया। उप निदेशक ने कहा कि कि राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण (एनएचआईएस) का उद्देश्य देश के परिवारों की आय तथा आय के विभिन्न स्रोतों की वास्तविक स्थिति को समझना है। प्रशिक्षित क्षेत्र अन्वेषक चयनित परिवारों के घर जाकर वेतन, व्यवसाय, कृषि, मजदूरी तथा अन्य स्रोतों स...