गोरखपुर, अक्टूबर 5 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सरयू और राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है। हालांकि दोनों नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर हैं। सोमवार को दोनों नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आने की उम्मीद है। तुर्तीपार में सरयू का जलस्तर पिछले 24 घंटे में 47 सेंटीमीटर कम हुआ है, यानी हर घंटे करीब दो सेंटीमीटर की गिरावट आई है। इसी तरह राप्ती नदी बर्डघाट में खतरे के निशान से 31 सेंटीमीटर ऊपर है। पिछले 24 घंटे में जलस्तर में 6 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई है। वहीं त्रिमुहानीघाट पर रोहिन नदी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है। यह भी पढ़ें- हर घंटे दो सेंटीमीटर कम हो रहा सरयू, राप्ती का जलस्तर गिरा आपदा विभाग के मुताबिक, जिले के चार तहसीलों में 71 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रशासन की ओर से यहां 93 नाव और 15 मोटरबोट संचालित ...