नई दिल्ली, जुलाई 16 -- Sovereign Gold Bond: सोने की बढ़ती कीमतों के बीच वो लोग ज्यादा फायदे में हैं जिन्होंने मोदी सरकार की गोल्ड स्कीम में निवेश किया होगा। मोदी सरकार की ये स्कीम सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) है। जिन निवेशकों ने साल 2019 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश किया था उन्हें अब बड़ा तोहफा मिलने वाला है। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने SGB 2019-20 सीरीज-II के समय से पहले (प्री-मैच्योर) रिडेम्प्शन के लिए Rs.14,199 प्रति ग्राम का रिडेम्प्शन प्राइस तय किया है। इस कीमत पर निवेशकों को हर ग्राम पर Rs.10,000 से ज्यादा का मुनाफा मिल रहा है। यह कीमत उन निवेशकों पर लागू होगी, जो 16 जुलाई 2026 को अपने बॉन्ड रिडीम कराना चाहते हैं।क्या है मामला? मोदी सरकार की इस योजना के तहत, निवेशक अपने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को तय 8 साल की मैच्योरिटी से पहले, जा...