महाराजगंज, अप्रैल 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गेहूं खरीद को पारदर्शी बनाने के लिए अब जिले के हर क्रय केंद्र पर फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है। जिन किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनी है उन्हें क्रय केंद्र पर ही पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर कृषि विभाग के कर्मी मौके पर ही रजिस्ट्री कराने में सहयोग करेंगे।जिले में गेहूं खरीद के दौरान अब फार्मर आईडी के आधार पर ही खरीद प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बिना आईडी वाले किसानों को पहले पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए क्रय केंद्रों पर कृषि विभाग के कर्मियों की तैनाती की जाएगी। ये कर्मी किसानों को जागरूक करेंगे, साथ ही जरूरत पड़ने पर मौके पर ही फार्मर आईडी बनाने की सुविधा देंगे।खुद यह भी पढ़ें- गेहूं क्रय केन्द्रों पर भी किसानों की बनाई जाएगी फार्मर आईडी भी मोबाइल से फाॅर्मर आईडी क...