सुपौल, जुलाई 18 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता (नवीन कुमार) जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत जिले के सभी गांवों और शहरों की पहली बार डिजिटल जन्मकुंडली तैयार की जाएगी। इसके लिए एक अगस्त से 30 अगस्त तक विशेष सर्वे अभियान चलाया जाएगा, जिसमें गांव और शहरी क्षेत्रों की आधारभूत सुविधाओं, सार्वजनिक संस्थानों और भूमि उपयोग से जुड़ी विस्तृत जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। सर्वे से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (डीसीएचबी) तैयार होगी, जो भविष्य की विकास योजनाओं और जनगणना के लिए अहम दस्तावेज बनेगी। इस अभियान से पहले 20 से 23 जुलाई तक बीडीओ, पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, आवास पर्यवेक्षक, आवास सहायक, कार्यपालक सहायकों समेत सभी नामित फील्ड कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद ये कर्मी निर्धारित क्षेत्रों में घर-घर ...