हर गांव में पांच-पांच योजनाएं चलाएं बीपीओ : उपायुक्त
घाटशिला, मई 8 -- गालूडीह, संवाददाता। डीसी राजीव रंजन ने गुरुवार को हेंदलजुड़ी पंचायत के हलुदबनी सबर बस्ती का निरीक्षण किया। यहां विकास योजनाओं के अधूरा रहने पर पदाधिकारियों को जल्द से जल्द पूर्ण करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि धरातल पर काम नहीं हो रहा है। जानकारी के अनुसार, निरीक्षण के दौरान सबरों ने आम बागवानी दिखाने की बात कही। बागवानी देखने के बाद डीसी राजीव रंजन असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने बीपीओ सोनाराम किस्कू की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। बीपीओ को निर्देश दिया कि 10 दिनों के भीतर प्रत्येक गांव में पांच-पांच योजनाएं शुरू कराई जाएं। वहीं, उन्होंने देखा कि सबरों के लिए बन रहे आवास में चारों तरफ लिंटर की ढलाई नहीं की गई है। उन्होंने आवास को-ऑर्डिनेटर से पूछा कि इसकी जानकारी पहले क्यों नहीं दी गई। उन्होंने निर्देश दिया कि पूरी दीवार पर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.