हर गांव में चेक होगी पानी की गुणवत्ता, महिलाओं को जिम्मेदारी
लखीमपुरखीरी, जून 15 -- लखीमपुर। गांव के लोग जो पानी पी रहे हैं उसकी गुणवत्ता कैसी है, पानी में आर्सेनिक तो नहीं है इसकी जांच अब जलनिगम कराने जा रहा है।
महिलाओं की जिम्मेदारी पानी की गुणवत्ता की जांच की जिम्मेदारी महिलाओं को दी गई है। महिलाओं को पानी चेक करने के लिए मेहनताना भी दिया जाएगा। खास बात यह है कि जलजीवन मिशन के तहत गांवों में पाइप पेयजल योजना से जो पानी की आपूर्ति हो रही है उसकी भी गुणवत्ता की जांच की जाएगी। जिले के सभी गांवों में लोग जो पानी पी रहे हैं उसकी गुणवत्ता की जांच शुरू कराई गई है। सरकारी हैंडपम्प, सबमर्सेबल, ट्यूबवेल, लोगों के घर में लगे नलों के पानी की जांच की जाएगी। पानी की जांच गांव की महिलाएं करेंगी। हर गांव की पांच महिलाओं को चिन्हित कर इसकी जिम्मेदारी दी गई है। महिलाओं को एफटीके (फील्ड टेस्ट किट) दी गई है। इस कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.