हल्द्वानी, जनवरी 31 -- भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने शनिवार को ओखलकांडा ब्लॉक के लुगड, चमोली गाजा, ककोड़ गाजा, डोबा आदि गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को उठाया। विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही को निर्देशित किया। विधायक ने कहा कि जिन गांवों में सड़क नहीं है, उन गांवों में पीएमजीएसवाई फेस 4 के तहत प्रस्ताव भेज दिए गए हैं। हर गांव को सड़क से जोड़ा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.