हर गांव और बूथ पर लोगों से करें संपर्क
गाजीपुर, अगस्त 13 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विधानसभा क्षेत्र के धुंवार्जुन गांव में सपा की ओर से पीडीए जन पंचायत आयोजित की गई। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी और जिला प्रभारी रामजतन राजभर रहे। जन पंचायत के माध्यम से पीडीए समाज के लोगों से आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और हर गांव व बूथ स्तर पर लोगों से संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और पीडीए समाज के लोगों की भीड़ रही। रामजतन राजभर ने कहा कि 2027 का चुनाव बूथ स्तर की मजबूती के आधार पर जीता जाएगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर छात्र, नौजवान, किसान और मजदूरों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। राजभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.