प्रयागराज, मार्च 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। होली के अवसर पर जिले के सभी क्षेत्रों में अफसरों को विशेष तैनाती की गई है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सभी अफसरों को तीन दिनों तक दिए गए ड्यूटी चार्ट के अनुसार काम करने के लिए निर्देश दिए। सोमवार को उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी फील्ड में रहें और हर घटना की अपडेट देते रहें। विशेष कर मिश्रित आबादी वाले इलाकों में अफसरों को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस वक्त रमजान भी चल रहा है और होली का पर्व भी, ऐसे में टीम सभी जगह नजर रखें। मोहल्ला स्तर पर लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि एसडीएम स्तर अपनी तहसील के जोनल अफसर होंगे। एडीएम स्तर के अफसरों को सुपर जोनल अफसर के रूप में तैनाती की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...