चित्रकूट, अप्रैल 5 -- चित्रकूट। पहाड़ी कस्बे में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। स्कूली बच्चों ने कस्बे की गलियों में घूमकर अपने दोस्तों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। अभिभावकों को भी जागरूक किया गया कि वह अपने बच्चों का दाखिला कराकर स्कूल भेजें। बीडीओ संजय पांडेय व भाजपा मंडल अध्यक्ष फूलचंद्र राजपूत की मौजूदगी में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत ब्लाक सभागार से हुई। इसके बाद कस्बे में जागरूकता रैली निकाली गई। खंड शिक्षाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि नए शिक्षण सत्र का प्रारंभ हो चुका है। शत-प्रतिशत नामांकन एवं शिक्षा जागरूकता के लिए घर-घर जाकर बच्चों का नामांकन कराए जाने को लेकर प्रेरित किया जा रहा है। प्राथमिक एवं जूनियर स्तर पर बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराना है। फूलचंद्र राजपूत ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने गांव में सर्व श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.