मैनपुरी, मई 25 -- नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नगरिया में 14 लाख रुपये की लागत से सीसी मार्ग, आरसीसी नाली का निर्माण कराया गया तो मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष संगीता गुप्ता का आभार जताया। सोमवार को सीसी मार्ग का शुभारंभ करते हुए संगीता गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिए वह कृत्य संकल्पित है। पालिका क्षेत्र में कोई भी मोहल्ला, गली बिना सीसी मार्ग के नहीं छोड़ा जाएगा। सीसी मार्ग की शिला पट्टिका का अनावरण करते हुए पालिकाध्यक्ष संगीता गुप्ता ने कहा कि नगर क्षेत्र के लोग सीसी मार्ग और नालियों को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए जागरूक बने। यह भी पढ़ें- हर गली का होगा विकास, सफाई बनाए रखें लोग : चेयरमैन पालिका क्षेत्र के सफाई कर्मचारी सुपरवाइजर की देखरेख में नियमित सफाई कर रहे हैं। यदि कहीं से कोई शिकायत हो तो तत्का...